राजस्थान : अपनी बच्ची के साथ कुएं में कूदकर महिला ने दी जान, लगे ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप

By: Ankur Fri, 06 Nov 2020 12:15:26

राजस्थान : अपनी बच्ची के साथ कुएं में कूदकर महिला ने दी जान, लगे ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप

कई बार ससुराल वालों द्वारा महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता हैं जिसके चलते वे आत्महत्या का कदम उठा लेती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ अजमेर जिले के ग्राम बोगला में एक विवाहिता ने अपनी छह महीने की बच्ची के साथ कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया है। दिनभर घर नहीं लौटने पर ससुराल पक्ष ने तलाश किया तो शाम को शव कुएं में मिले। दोनों के शवों को केकडी भेजकर परिजन को सूचना दी गई।

जानकारी के मुताबिक बोगला निवासी पृथ्वीराज बलाई की पत्नी शीला (22 साल) अपनी छह महीने की बच्ची को लेकर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकली। बाद में जब नहीं लौटी तो ससुराल पक्ष ने तलाश किया। शाम को उनके खेत के कुएं में शव दिखाई दिए। परिजन ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाले और पुलिस को सूचना दी।

देर रात गांव लौटे पिता दिलखुश बलाई से शुक्रवार सुबह बात की तो उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष वाले शीला को परेशान करते थे। कुएं में कूद कर ऐसे ही तो कोई जान नहीं देगा, ससुराल वाले परेशान करते थे। अब गुरुवार को क्या हुआ, यह तो जांच करने के बाद ही पता चलेगा। जयपुर में मजदूरी करता हूं और अब पुलिस में शिकायत देंगे।

ये भी पढ़े :

# नेटबंदी : कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के चलते तीन दिन तक रह सकता हैं इंटरनेट बंद, वर्क फ्रॉम होम वालों की बढ़ी मुश्किलें

# राजस्थान : फिल्मी स्टाइल में हुई कट्‌टे की नोक पर स्कूटी सवार 2 महिलाओं से लूट की वारदात

# राजस्थान : जेल में बंद कैदी फोन से दे रहा था धमकी, मधुरा के ज्वैलर से मांगे 10 लाख, 3 मोबाइल बरामद

# राजस्थान : 100 की रफ़्तार में ऑडी दौड़ा रही लड़कियों ने ली युवक की जान, 30 फीट हवा में उछलकर पहुंचा मकान की छत पर

# दीवाली पटाखे : बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर NGT हुआ सख्त, कहा- हम जीवन का जश्न मना सकते हैं मौत का नहीं

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com